लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर को भुनाने में लगी 'आप', रिहाई पर बोले भगवंत मान- फाइल आते ही साइन करेगी दिल्ली सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 20:24 IST

पंजाब में आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने कहा कि भुल्लर की फाइल जैसे ही सीएम केजरीवाल के पास आयेगी, वो तुरंत साइन करेंगे

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान ने कहा कि दिल्ली सरकार भुल्लर की रिहाई का विरोधी नहीं कर रही हैअकालियों का आरोप है कि केजरीवाल सरकार भुल्लर की फाइल पर साइन नहीं कर रही हैआतंकी भुल्लर यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा पर हुए जानलेवा हमले का दोषी है

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई का मामला अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के केंद्र में है।

अकाली दल आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई के मामले में आप को पंजाब के सियासी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है। अकाली दल का स्पष्ट आरोप था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आतंकी भुल्लर को अरविंद केजरीवाल की सरकार जान-बूझकर रिहा नहीं होने दे रही है।

अकालियों का आरोप है कि रिहाई की फाइल पर दिल्ली सरकार के दस्तखत होने हैं, जिसे केजरीवाल सरकार नहीं कर रही है। दरअसल कई सालों से पंजाब के कई धार्मिक संगठन और राजनीतिक दल मानवीय आधार पर भुल्लर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। 

अब इस मामले में सोमवार को नया ट्विस्ट ला दिया पंजाब में आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने। मान ने कहा कि देविंदर पाल सिंह भुल्लर की फाइल जैसे ही दिल्ली सरकार के पास आएगी, मुख्यमंत्री केजरीवाल तुरंत फाइल पर साइन कर देंगे।

इसके साथ ही मान ने कहा कि दिल्ली सरकार भुल्लर की रिहाई का विरोध नहीं कर रही है। अकाली दल झूठी बात कर रहे है। पंजाब की जनता सब जानती है और जल्द ही आकालियों का फैसला अपने वोट से करने वाली है। 

पंजाब चुनाव से ठीक पहले आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर का मुद्दा राजनीतिक दलों के बीच सियासत गर्मी पैदा कर रहा है। यही कारण है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भुल्लर की रिहाई का मुद्दा अकाली और आप दोनों ही उछाल रहे हैं। 

आतंकी देविंदर पाल सिंह भुल्लर साल 1993 में दिल्ली में हुए बम विस्फोट का दोषी है। इस हमले में यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा बुरी तरह से घायल हो गये थे, वहीं उनके सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसी मामले में कोर्ट ने साल 2002 में भुल्लर को फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन विभिन्न कारणों से भुल्लर की फांसी टलती रही। 

फांसी की सजा के 12 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2014 में भुल्लर की फांसी की सजा पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि अब उनकी मानसिक स्थिति फांसी की सजा के लिए ठीक नहीं है।

मालूम हो कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होगा, उससे पहले भुल्लर की रिहाई का मुद्दा आप और अकाली के पाले में फुटबॉल की गेंद की तरह आता-जाता रहेगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावपंजाबAkali Dalभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?