लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः आमरण अनशन की धमकी, नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-रिपोर्ट दबा कर क्यों बैठे थे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2021 20:42 IST

चरणजीत सिंह चन्नी के पदभार संभालने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के महाधिवक्ता के रूप में ए पी एस देओल की नियुक्ति का विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।नए एजी की नियुक्ति की गई थी।16 नवंबर को सिद्धू ने पार्टी के राज्य कार्यालय में फिर से कार्यभार संभाला।

चंड़ीगढ़ः पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि अगर चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने ड्रग्स के खतरे और बेअदबी की घटना पर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वह भूख हड़ताल करेंगे। कांग्रेस सरकार पर फिर से हमला किया।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘हजारों युवा मादक पदार्थ के चलते बर्बाद हो गये, माताओं ने अपने बेटे खो दिये। रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से रोकने का कोई अदालती आदेश नहीं है। फिर आपको इसे सार्वजनिक करने से किसने रोक रखा है।’’

नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को धमकी दी कि यदि उनकी पार्टी की राज्य सरकार मादक पदार्थ पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करती है तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। सिद्धू ने बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये कदमों को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार से सवाल किया।

उन्होंने मोगा के बाघापुराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि पंजाब सरकार (एसटीएफ) रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करती है तो सिद्धू आमरण अनशन शुरू कर देंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि पिछले मुख्यमंत्री रिपोर्ट को दबा कर क्यों बैठे हुए थे।’’

उन्होंने 2015 में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी से जुड़े मामलों पर कहा, ‘‘बेअदबी को लेकर सिद्धू एक बार फिर न्याय मांग कर रहे हैं। ’’ कांग्रेस नेता ने हाल ही में मांग की थी कि मादक पदार्थ पर विशेष कार्य बल की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और ‘नार्को-आतंकवाद’ के लिए जिम्मेदार बड़े लोगों को पकड़ने के लिए एक समयबद्ध जांच शुरू की जाए।

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiपंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं