लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सीएम भगवंत मान से मिले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, कई मुद्दों पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 14:58 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह  सिद्धू ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाकात के बाद कहा, ''मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब के बारे में क्या कहूं, उनमें कोई अहंकार नहीं है। वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे 10-15 साल पहले और छह महीने पहले थे।''

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिद्धू ने कुछ दिन पहले मान को ''रबर की गुड़िया'' कहा था। दिल्ली से आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा संचालित किया जा रहा है।मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सिद्धू ने मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर उनके विचारों को गंभीरता से सुनने और अहंकार नहीं दिखाने के लिए मान की प्रशंसा की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सिद्धू ने कुछ दिन पहले मान को ''रबर की गुड़िया'' कहा था।

विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि पंजाब सरकार को दिल्ली से आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस मुलाकात से पहले, पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मान सिद्धू से मिलेंगे जबकि वह विधायक, सांसद या मंत्री नहीं हैं।

कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने अपने विधायकों और यहां तक ​​कि वरिष्ठ नेताओं को भी मुलाकात के लिए समय नहीं दिया था। सिद्धू ने रविवार को कहा था कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए मान से मिलेंगे।

कांग्रेस नेता सिद्धू ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाकात के बाद कहा, ''मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं। मैं मुख्यमंत्री साहब (मान) के बारे में क्या कहूं, उनमें कोई अहंकार नहीं है। वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे 10-15 साल पहले और छह महीने पहले थे।'' सिद्धू और मान के बीच शाम 5:15 बजे शुरू हुई बैठक करीब 50 मिनट तक चली। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूभगवंत मानपंजाबकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी