लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी, बोले बिक्रम सिंह मजीठिया, मल्लिकार्जुन खड़के और सूरजेवाला ने किया पलटवार

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 14:38 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, उन्होंने (पंजाब CM) 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इ​तना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी हैपंजाब सीएम चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

जालंधरः प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा अवैध रेत खनन मामले में भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज नहीं है। वहीं इस मामले पर सियासत शुरू हो चुकी है। 

आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको मुद्दा बनाते हुए सीएम चन्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। केजरीवाल ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए। दिल्ली के सीएम ने कहा, उन्होंने (पंजाब CM) 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इ​तना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।

वहीं केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल धोखेबाज हैं और वह उसी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसका प्रतिनिधित्व आरएसएस या बीजेपी करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गोवा व उत्तराखंड में अपनी ज़मीन खो रही बीजेपी को कवर फायर देने के लिए आए हैं।

चन्नी की भतीजे को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये राजनीतिक गिरफ्तारी है। चुनाव में डराने और तंग करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी पर कार्रवाई करनी ही थी तो 4-5 महीने पहले करनी चाहिए थी, एक दिन में तो कुछ नहीं हुआ होगा। उनका मकसद सिर्फ चरणजीत सिंह चन्नी का मनोबल घटाना और उन्हें तंग करना ।

शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अब चन्नी की बारी है। उन्होंने कहा ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं।

टॅग्स :Charanjit Singh ChanniMallikarjun Khargeपंजाबअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?