लाइव न्यूज़ :

Punjab By Election 2019 Result: पंजाब उपचुनाव : कांग्रेस को तीन, शिअद को एक सीट पर बढ़त

By भाषा | Updated: October 24, 2019 11:23 IST

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 1,852 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है।फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से आगे चल रहे हैं।

पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस तीन सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एक सीट पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 1,852 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मुकेरियां सीट से भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला से 212 मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू से 759 मतों से आगे चल रहे हैं।

जलालाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर अवला शिअद प्रत्याशी राज सिंह दिबीपुरा से 5,936 मतों से आगे चल रहे हैं। पंजाब में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है।

टॅग्स :पंजाबअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिरोमणि अकाली दलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?