लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः सोनिया गांधी ने नवजोत सिद्धू की मांग ठुकराई, कांग्रेस मुख्यमंत्री के लिए चेहरा पेश नहीं करेगी

By शीलेष शर्मा | Updated: December 30, 2021 20:33 IST

Punjab Assembly Elections: सोनिया गांधी ने सामूहिक नेतृत्व का फैसला राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन बंसल और अंबिका सोनी से चर्चा के बाद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी।कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय उनका चेहरा मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी चुनाव में उतरी थी।नवजोत सिंह सिद्धू उसी परंपरा की दलील देकर यह मांग उठा रहे थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की उस मांग को सिरे से खारिज़ कर दिया, जिसमें वह राज्य के चुनाव में पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा पेश करने के लिये नेतृत्व पर दवाब बना रहे थे। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू को साफ कर दिया गया है कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी। सामूहिक नेतृत्व की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ और नवजोत सिद्धू को सौंपी गयी है। सोनिया ने सामूहिक नेतृत्व का फैसला राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन बंसल और अंबिका सोनी से चर्चा के बाद लिया।

हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय उनका चेहरा मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी चुनाव में उतरी थी। सिद्धू उसी परंपरा की दलील देकर यह मांग उठा रहे थे। दरअसल सिद्धू स्वयं मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं जिसे वह नेतृत्व पर चुनाव के पहले दबाव बना कर सुनिश्चित कर लेना चाहते थे।

लेकिन सुनील जाखड़ ने इसका खुला विरोध किया। इधर बंसल और अंबिका सोनी ने नेतृत्व को समझाया कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी घोषित करती है तो चुनाव से पहले पार्टी में गुटबाज़ी के अलावा फूट पड़ सकती है, जिसकी भारी कीमत चुनाव में चुकानी पड़ सकती है। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीपंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूप्रियंका गांधीराहुल गांधीअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"