लाइव न्यूज़ :

पुणे: ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गए गड्डे में गिरे व्यक्ति को बचाने के दौरान एक दमकल कर्मी की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2019 04:06 IST

Pune drainage line: पुणे की ड्रेनेज लाइन के गड्ढे में गिरे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में एक दमकल कर्मी की मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में ड्रेनेज लाइन के गड्ढे में गिरे व्यक्ति को बचाने के दौरान एक दमकलकर्मी की मौतड्रेनेज लाइन के गड्ढे में दो दमकल कर्मी समेत पांच लोग गिर गए थे

पुणे: पुणे के पास पिंपरी चिंचवड के दापोडी इलाके में रविवार शाम मिट्टी के ढेर गिरने से उसके नीचे दबने के कारण एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। एक मजदूर भी मिट्टी के नीचे फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। 

पुलिस के अनुसार दापोडी में सीवर लाइन बिछाने के लिए 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था और निकाली गई मिट्टी का ढेर जमीन पर रख हुआ था। 

पिंपरी चिंचवड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "काम करते समय एक मजदूर गलती से खाई में गिर गया और मदद के लिए पुकारने लगा। दो स्थानीय निवासी तुरंत नीचे जाकर उसे बचाने की कोशिश करने लगे। जल्द ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।" उन्होंने कहा, “तीन दमकलकर्मियों ने खाई में प्रवेश किया और दोनों स्थानीय निवासियों को बचाकर ऊपर भेजा, लेकिन जब वे मजदूर को बचाने की कोशिश कर रहे थे तभी मिट्टी का एक ढेर उन पर गिर गया और वे चारों फंस गए।" 

अन्य दमकल कर्मियों ने अपने फंसे हुए साथियों को बचाया। उनमें से एक की हालत गंभीर थी, बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, "मजदूर अब भी नीचे फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में लगी हुई है।"

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ