लाइव न्यूज़ :

Vanraj Andekar Murder: अजीत पवार गुट के पूर्व पार्षद का मर्डर, 12 ने किया एकाएक हमला, सामने आई CCTV फुटेज

By आकाश चौरसिया | Updated: September 2, 2024 12:43 IST

Vanraj Andekar Shot Dead: सामने आए वायरल वीडियो में 10 से अधिक हमलावरों ने रविवार को अजित पवार गुट एनसीपी (NCP) के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर को निशाना बनाया। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने हिला के रख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देPune Crime: अजित पवार गुट के पूर्व पार्षद का मर्डर हुआPune Crime: रविवार को 10 लोगों ने किया हमला Pune Crime: अब सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Pune Crime On CCTV: पुणे नगर निगम के एक पूर्व पार्षद और अजित पवार गुट (रांकपा) के नेता की कल रात यानी रविवार को नाना पेठ इलाके में बाइक सवार लोगों के एक समूह में पहुंचकर हमला किया। एकाएक गोली बरसाते हुए पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाने के बाद रांकपा नेता वनराज आंदेकर की मृत्यु हो गई। खबर जो सामने निकल के आ रही हैं, उनके मुताबिक यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुआ। पुणे नगर निकाय को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के अधीन लाने से पहले श्री आंदेकर एक पार्षद थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद दृश्यों से पता चलता है कि छह दो पहिया वाहनों पर कम से कम 12 लोग पूर्व पार्षद आंदेकर के परिसर में पहुंचे। वे अस्त्र लहराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय पूर्व पार्षद अकेले थे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, "वनराज आंदेकर पर पांच (5) राउंड गोलियां चलाई गईं। उन पर लंबे ब्लेड वाले दरांती से भी हमला किया गया। उन्हें केईएम अस्पताल में मृत लाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अंदेकर को कई धारदार हथियार से चोटें आईं। आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।"

  

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच पुणे क्राइम ब्रांच कर रही है। हमले के वक्त हमलावर इलाके में बिजली आपूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने और स्ट्रीट लाइटें बंद करवाई। सीसीटीवी फुटेज में एक जगह ऐसा दिख रहा है कि हमलावरों पर कुछ फेंका गया है, लेकिन वह उन्हें लगता नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि स्कूटर पर दो बच्चों के साथ एक वयस्क बमुश्किल अपराध स्थल से सुरक्षित बच पाता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneक्राइमअजित पवारकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार