लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: ब्रिटेन की एडवाइजरी, अपने नागरिकों को कश्मीर ना जाने को कहा

By भाषा | Updated: February 17, 2019 09:39 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरूवार (14 फरवरी)  को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Open in App

ब्रिटेन सरकार ने भारत के लिए अपना यात्रा परामर्श अद्यतन कर कुछ चुनिंदा इलाकों को छोड़कर जम्मू-कश्मीर की यात्रा से परहेज करने की चेतावनी दी है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के विरोध में शनिवार को लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरूवार (14 फरवरी)  को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलवामा हमले की कड़ी निंदा कर चुके ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने ब्रिटिश नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे पाकिस्तान से सटे सीमाई इलाकों और पर्यटक स्थलों पर जाने से परहेज करें। 

अद्यतन परामर्श के मुताबिक, ब्रिटिश नागरिकों को पाकिस्तान से सटे सीमाई इलाकों या इसके आसपास जाने से मना किया गया है। हालांकि, वे वाघा जा सकते हैं। इसके अलावा, जम्मू शहर में घूम सकते हैं। हवाई मार्ग से जम्मू जा सकते हैं और लद्दाख क्षेत्र के भीतर यात्रा कर सकते हैं।

एफसीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर नहीं जाने की सलाह दी है। परामर्श में कहा गया है कि वे श्रीनगर जाने से परहेज करें और यदि ऐसा न हो सके तो बहुत जरूरी होने पर ही वहां जाए। उन्हें जम्मू और श्रीनगर के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजर्मा पर जाने से भी परेहज करने को कहा गया है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर