लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद, श्रीनगर में इंटरनेट की स्पीड 2जी लेवल पर

By भाषा | Updated: February 15, 2019 08:45 IST

पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले में अपनी विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने वाले आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो घाटी में सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है।

Open in App

पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा गुरुवार को बंद कर दी गई जबकि श्रीनगर में डेटा स्पीड को घटाकर 2जी स्तर का कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिये ऐहतियाती उपाय के तौर पर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि गड़बड़ी फैलाने के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले में अपनी विस्फोटक से भरी गाड़ी टकराने वाले आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो घाटी में सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है।

खुफिया अधिकारियों ने आशंका जताई कि इस वीडियो के प्रसार से राष्ट्र विरोधी तत्वों को गड़बड़ी फैलाने में मदद मिल सकती है। शहर में इंटरनेट की स्पीड 2जी स्तर की हो जाने से वीडियो साझा करने में परेशानी होगी।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे