लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, अक्षय कुमार, अभ‍िषेक-अजय देवगन ने की निंदा, कहा-बदला लो

By स्वाति सिंह | Updated: February 14, 2019 23:38 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार (14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरों की हरकत बताया है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया 'पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों के लिए बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके परिजनों को इस दुखभरी घड़ी में हौसला दे। आशा करता हूं कि घायल जवान जल्द ठीक हों। हम इस हमले को ऐसे जाया नहीं जाने देंगे।

अजय देवगन ने ट्वीट किया 'भयानक और घृणात्मक, गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

अभिषेक बच्चन ने लिखा 'आज जब हम प्यार का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, नफ़रत ने अपना सिर उठा दिया है जो बहुत ही घिनौना है। शहीदों को मेरा नमन।

आर माधवन ने लिखा 'इस घृणित काम के बाद जो लोग इसका जश्न मना रहे हैं उनकी सिर्फ निंदा करना पर्याप्त नहीं है। उनके चेहरे और मुस्कान मिटा दो। बदला लो।'जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार (14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार सब हरकत में आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से बात की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बहादुर सुरक्षा कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाअक्षय कुमारस्वरा भाष्करअनुपम खेररितेश देशमुखकाजोलअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा