लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला के 2 साल बाद भी शहीदों के परिवार के जख्म हरे, अभी तक नहीं हुआ कोई सरकारी वायदा पूरा

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 14:46 IST

पुलवामा में दो साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने 350 किलो विस्फोटक से भरी गाड़ी को जवानों के काफिले से भिड़ाकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया था। शहीद होने वाले 40 जवानों में एक नाम अश्विन काछी का भी है। आइए दो साल बाद उनके परिवार की स्थिति को जानते हैं..

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के लोगों ने बताया कि उनके गांव के करीब 40 लोग सेना व अर्धसैनिक बल में अपनी सेवा दे रहे हैं। शहीद की याद में परिवार ने खुद के पैसे से एक स्मारक बनवाकर उसमें अश्विन की मूर्ति लगवाई है।

नई दिल्ली: पुलवामा हमले में शहीद होने वाले 40 जवानों में से एक मध्य प्रदेश के अश्विन कुमार काछी भी थे। इस घटना के बाद नेताओं ने जवानों को घर जाकर खूब सारे वायदे किए थे। लेकिन, अब करीब दो साल बीतने के बाद परिवार का दावा है कि नेताओं व सरकार द्वारा किए गए वायदे अब भी नहीं पूरे हुए हैं। 

टीओआई की खबर मुताबिक, शहीद जवान के भाई ने कहा कि मेरे भाई ने देश के लिए अपनी शहादत दी है और मुझे मेरे परिवार को इस बात का गर्व है। लेकिन, अफसोस है कि उसकी शहादत के बाद सरकारी अधिकारी व नेताओं से सिर्फ और सिर्फ झूठे वायदे किए।

शहीद अश्विन के परिवार ने कहा कि सिर्फ झूठे वायदे करके गए नेता-

इसके आगे शहीद अश्विन के भाई सुमंत काछी ने कहा कि इस घटना के बाद परिवार से कहा गया था कि एक करोड़ रुपये परिवार को मदद के तौर पर दिया जाएगा।

इसके अलावा, शहीद जवान के नाम पर एक पार्क बनाया जाएगा। साथ ही शहीद का एक स्मारक भी बनाया जाएगा। इसके अलावा परिवार के एक लोगों को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही गई। लेकिन, अब तक कुछ भी पूरा नहीं हुआ है।  

शहीद अश्विन की याद में परिवार ने खुद का पैसा खर्च कर एक स्मारक बनवाया है-

परिवार के लोगों ने बताया कि उनके गांव के करीब 40 लोग सेना व अर्धसैनिक बल में अपनी सेवा दे रहे हैं। गांव के तीन जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत भी दी है। साथ ही परिवार ने कहा कि शहादत के समय काफी वायदे किए जाते हैं लेकिन बाद में कोई देखने भी नहीं आता है।

शहीद अश्विन की याद में परिवार ने घर के पास एक स्मारक बनवाकर उसमें अश्विन की मूर्ति लगवाई है, लेकिन इसके लिए भी उसे कोई सरकारी मदद नहीं मिला और परिवार ने अपने बेटे व भाई की याद में अपने पैसे से इसका निर्माण करवाया है। 

शहीद जवान अश्विन के पिता सुकुरू काछी और मां कौशल्या ने घर में ही बनाया मंदिर-

दैनिक भास्कर रिपोर्ट मुताबिक, शहीद जवान अश्विन के पिता सुकुरू काछी और मां कौशल्या ने बेटे की यादव में घर में एक छोटा सा मंदिर भी बना लिया है। यहां किसी देवी-देवता का नहीं, बल्कि उनके बेटे अश्विनी काछी की तस्वीर और उसके जीवन से जुड़ी तमाम यादें संजो को रखी गई है। उसके मेडल, प्रमाण पत्र से लेकर सबकुछ यहां है। वर्दी और आखिरी बार जिस तिरंगे में लिपट कर उसे लाया गया था, वो भी अब इस मंदिर में रखा गया है। रोज सुबह मां कौशल्या बाई इस मंदिर की साफ-सफाई करती है। बेटे के चित्र पर अगरबत्ती जलाती है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतमध्य प्रदेशमार्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा