लाइव न्यूज़ :

क्या पुलवामा 2.0 किसी बड़ी वरदात की रिहर्सल था?

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 2, 2019 06:07 IST

दो दिन पहले बनिहाल में हुआ कार बम विस्फोट ठीक उसी प्रकार का था जैसा कि इसी राजमार्ग पर 2011 में उधमपुर के पास हुआ था जिसमें सेना का एक वरिष्ठ अधिकारी तो बच गया था लेकिन दो नागरिक मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि एक रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, आतंकियों का इस कार विस्फोट का मकसद सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाना नहीं था.उधमपुर तथा सुंदरबनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां भी होनी हैं और यह रैलियां आतंकी निशाने पर हैं।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनिहाल के पास पुलवामा 2.0 दोहराने की नाकाम आतंकी कोशिश क्या किसी बड़ी वारदात की रिहर्सल थी? अगर अधिकारियों पर विश्वास करें इन चर्चाओं में सच्चाई है। वे दावा करते हैं कि आतंकी चुनावों के दौरान कुछ ऐसा करने की ताक में हैं जिससे सारा देश एक बार फिर दहल उठे।

हालांकि अधिकारी इसके प्रति भी चिंता प्रकट करते थे कि राजमार्ग से गुजरने वाले काफिलों के बारे में सूचनाएं लीक हो रही हैं और उन्हें नुक्सान पहुंचाने की कोशिशों में जुटे आतंकी सुरक्षा व्यवस्थाओं के लूप होलों का लाभ उठाना चाहते हैं।

वैसे दो दिन पहले बनिहाल में हुआ कार बम विस्फोट ठीक उसी प्रकार का था जैसा कि इसी राजमार्ग पर 2011 में उधमपुर के पास हुआ था जिसमें सेना का एक वरिष्ठ अधिकारी तो बच गया था लेकिन दो नागरिक मारे गए थे। यह एक कड़वी सच्चाई है कि राजमार्ग पर होने वाले कार बम विस्फोटों से कभी भी सुरक्षाबलों द्वारा कोई सीख नहीं ली गई है।

अगर ऐसा होता तो परसों हुए कार विस्फोट के मामले में कार केरिपुब के काफिले के इतने करीब कैसे पहुंच गई फिर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुलवामा में हुए हमले के बाद जो एसओपी लागू की गई थी उसके तहत किसी भी वाहन को काफिलों की आवाजाही के दौरान राजमार्ग पर जाने की इजाजत नहीं है।

हालांकि एक रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार, आतंकियों का इस कार विस्फोट का मकसद सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाना नहीं था बल्कि ऐसा लगता है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रिहर्सल करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं में लूप होलों की तलाश में हैं।

एक जानकारी के मुताबिक, आतंकी ऐसे कार विस्फोटों का इस्तेमाल चुनावों के दौरान भी कर सकते हैं। खासकर राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों के दौरान। याद रहे उधमपुर तथा सुंदरबनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां भी होनी हैं और यह रैलियां आतंकी निशाने पर हैं।

हालांकि अब नए निर्देशों के बाद यही फैसला किया गया है कि केरिपुब के काफिले में किसी भी सूरत में 50 से अधिक वाहन नहीं होंगें तथा प्रत्येक काफिले को एसपी रेंक के अधिकारी की देखरेख में रवाना किया जाएगा पर यह फैसला आतंकी इरादों से कैसे सुरक्षा कर पाएगा जो पहले भी लूप होलों का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने में कामयाब रहे हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह