लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गायों को लंपी रोग से बचाने के लिए हो रहा यज्ञ, 22 सितंबर तक चलेगा, राज्य में अब तक हो चुकी है 59,027 पशुओं की मौत

By भाषा | Updated: September 19, 2022 12:37 IST

राजस्थान में पशुओं को लम्पी रोग से बचाने के लिए हवन-पूजन किया जा रहा है। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ओम त्रिशक्ति आश्रम में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान में गोवंश को लम्पी चर्म रोग से बचाने के लिये जहां एक ओर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है और औषधियां दी जा रही हैं, वहीं उनके बचाव की प्रार्थना करने के लिए यज्ञ पूजन भी किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, लम्पी संक्रमण से राजस्थान में अब तक 59,027 पशुओं की मौत हो चुकी है और 13,02,907 पशु इस संक्रमण से प्रभावित हैं।

राज्य में इस संक्रमण के बचाव के लिए 1,08,09,67 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इस बीच, जयपुर नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय पर पिछले मंगलवार को पूजा और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर मुनेश गुर्जर सहित कई पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान महापौर मुनेश गुर्जर ने घोषणा की, जब तक यह संक्रमण कम नहीं हो जाता, वे नंगे पांव रहेंगी।

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर भानपुरकलां स्थित ओम त्रिशक्ति आश्रम में आठ दिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महंत नरेंद्र दास ने ‘भाषा’ से कहा कि 15 सितम्बर से शुरू हुए इस महायज्ञ का समापन 22 सितम्बर को होगा।

गोरक्षा एवं लम्पी रोग के निवारण के लिये जयपुर के निर्जरा महादेव मंदिर में गायत्री महायज्ञ और हवन किया गया। महंत राम मनोहर जोशी ने बताया कि गौ माता के रोग निवारण के लिये ब्राह्मणों ने हवन तथा सवा लाख गायत्री मंत्रों का जप किया। 

टॅग्स :लंपी रोग (एलएसडी)राजस्थानगाय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर