लाइव न्यूज़ :

भाजपा को सबक सिखाएगी पुडुचेरी की जनता : गहलोत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:05 IST

Open in App

जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार की विश्वासमत में हार और मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के इस्तीफे के राजनीतिक घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पुडुचेरी सरकार गिराने के लिये अनैतिक तरीके अपनाने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘पुडुचेरी में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर दिखाया है कि वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से सरकार चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।’’

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों ने सोमवार को विश्वासमत में सरकार की हार के बाद उप राज्यपाल तमिलिसाई सुन्दरराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।

घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। पार्टी ने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई