लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 अगस्त पुडुचेरी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू मौजूदा लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मौजूदा लॉकडाउन के सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे, जबकि रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात्रि साढ़े 10 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक होगी।

प्रतिबंधों के साथ धार्मिक स्थल रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी, जिसमें दूध और दवा की बिक्री भी शामिल है।

इस बीच, पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाईं सुंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला करेगी।

उपराज्यपाल ने कहा, "मैंने विभाग से शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के सवाल पर विचार करने को कहा है और एक बार रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद स्कूलों को फिर से खोले जाने पर 20 अगस्त के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम