लाइव न्यूज़ :

आयात-निर्यात के आंकड़ों को प्रकाशित करने पर हो सकती है छह माह की जेल और लग सकता है 50 हजार का जुर्माना

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 08:44 IST

व्यक्तिगत निर्यातित और आयातित वस्तुओं की मात्रा और मूल्य से संबंधित विवरणों के प्रसार पर रोक वित्त विधेयक 2022 में एक नए प्रावधान के माध्यम से की गई है जिसे हालिया बजट के साथ पेश किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीमा शुल्क अधिनियम में एक नई 135 एए पेश किया है।प्रकाशन पर छह महीने कारावास की सजा या 50,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है।

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने निर्यात और आयात आंकड़ों के अपुष्ट प्रकाशन करने पर रोक लगा दी है और ऐसा करने वालों को छह महीने के लिए जेल भेजने की धमकी भी दी है।

व्यक्तिगत निर्यातित और आयातित वस्तुओं की मात्रा और मूल्य से संबंधित विवरणों के प्रसार पर रोक वित्त विधेयक 2022 में एक नए प्रावधान के माध्यम से की गई है जिसे हालिया बजट के साथ पेश किया गया था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीमा शुल्क अधिनियम में एक नई 135 एए पेश किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति इस अधिनियम के तहत भारत से निर्यात के लिए दर्ज किए गए माल के मूल्य या वर्गीकरण या मात्रा, या भारत में आयात, या ऐसे माल के निर्यातक या आयातक के विवरण से संबंधित कोई जानकारी प्रकाशित करता है, जब तक कि किसी कानून के तहत ऐसा करने की आवश्यकता न हो, उसे अधिकतम छह महीने कारावास की सजा या 50,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है।

इसमें साफ किया गया है कि इस खंड में निहित कुछ भी केंद्र सरकार द्वारा या उसकी ओर से किए गए किसी भी प्रकाशन पर लागू नहीं होगा।

वित्त विधेयक, 2022 के व्याख्यात्मक ज्ञापन में कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिनियम में धारा 135 एए को आयातकों या निर्यातकों द्वारा अपनी घोषणाओं में सीमा शुल्क को प्रस्तुत किए गए आयात और निर्यात डेटा की रक्षा करने के लिए सम्मिलित किया गया है।

जब तक कि कानून द्वारा प्रदान नहीं किया जाता है, इस तरह की जानकारी का प्रकाशन करना सीमा शुल्क अधिनियम के तहत अपराध है।

टॅग्स :बजट 2022निर्मला सीतारमणIndustries
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?