लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम फारूक, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित छह नेता पर लगा PSA, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 8, 2020 19:33 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर पिछले साल सितंबर में पीएसए लगाया गया था जबकि दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों - उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती- के खिलाफ गत गुरुवार को इस कानून के तहत कार्रवाई की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअली मोहम्मद सागर और पीडीपी नेता सारा मदनी को भी पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। कश्मीर में मुख्य धारा के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर पर कठोर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अख्तर कश्मीर में मुख्यधारा के छठे नेता हैं जिनपर विवादित कानून पीएसए के तहत कार्रवाई की गई है। यह कानून 1978 में लकड़ी की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लागू किया गया था। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर पिछले साल सितंबर में पीएसए लगाया गया था जबकि दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों - उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती- के खिलाफ गत गुरुवार को इस कानून के तहत कार्रवाई की गई।

नेशनल कांफ्रेस के महासचिव अली मोहम्मद सागर और पीडीपी नेता सारा मदनी को भी पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद -370 को निरस्त करने की घोषणा के बाद कश्मीर में मुख्य धारा के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

इनमें से करीब 20 नेताओं को या तो रिहा कर दिया गया है या फिर उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)नरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया