लाइव न्यूज़ :

दीपावली पर्व पर 58 हजार से अधिक लोगों की पीआरवी ने की सहायता

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:47 IST

Open in App

लखनऊ, 16 नवंबर दीपावली पर्व पर (दो दिनों में) उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 सेवा की पुलिस रिस्‍पांस व्‍हीकल (पीआरवी) ने 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को आकस्मिक सहायता पहुंचाई।

डायल 112 सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) असीम अरुण ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के 24 करोड़ नागरिकों की दीपावली जगमग रहे इसके लिए 112-यूपी की 4500 पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए मुस्‍तैद रही।

एडीजी के मुताबिक दीपावली के दिन पूरे प्रदेश से 29,426 और अगले दिन रविवार को 28, 814 नागरिकों को 112 पर कॉल आने के बाद सहायता पहुंचाई गई।

असीम अरुण के अनुसार अन्‍य दिनों में औसत 17 हजार लोग मदद के लिए 112 पर कॉल करते हैं।

उन्‍होंने बताया कि इन दो दिनों में 47 हजार से अधिक नागरिकों ने पुलिस संबंधी सहायता ली जबकि दीपावली के दिन 4415 और अगले दिन 4461 लोगों ने चिकित्सा और आग संबंधी मामलों में पीआरवी की मदद ली।

उन्होंने बताय कि इस तरह पूरे प्रदेश में 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को फौरी राहत देने में डायल-112 सेवा ने अहम भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर