लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जंतर मंतर पर हाथों में तख्तियां लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, तख्तियां पर लिखा था-‘‘बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 14:18 IST

सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन का आयोजन करने वाली अमृता धवन ने कहा, ‘‘ मैं एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि समाज के एक ऐसे सदस्य के तौर पर इस प्रदर्शन का आह्वन कर रहीं हूं, जो समाज में हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित है।प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ।’’

हैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्शाने सभी क्षेत्रों से लोग यहां जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। काला बैंड पहने लोग सड़कों पर उतरे। कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ’’।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रदर्शन का आयोजन करने वाली अमृता धवन ने कहा, ‘‘ मैं एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि समाज के एक ऐसे सदस्य के तौर पर इस प्रदर्शन का आह्वन कर रहीं हूं, जो समाज में हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित है। महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इस पर चर्चा करने के लिए हमें दूसरी निर्भया क्यों चाहिए?’’ उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली को त्वरित न्याय सुनिश्चित करना होगा ताकि पीड़ितों के परिवारों को कुछ राहत मिले। उन्होंने कहा, ‘‘ निर्भया के बलात्कारी अब भी जेल में है और उन्हें अब तक फांसी नहीं हुई है।

वे जेल में अपनी जिंदगी जी रहे हैं, उन्हें खाना मिल रहा है और आराम से सो रहे हैं लेकिन पीड़ितों के परिवारों का क्या, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो गई है।’’ प्रदर्शन के दौरान ‘‘ हमें न्याय चाहिए’’, ‘‘ हमें शर्म आती है कि हत्यारें अब तब जिंदा हैं’’ के नारे गूंजते रहे।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की छात्रा अदिति पुरोहित नारे लगाते समय रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि एक महिला जो घर से दूर दिल्ली में रहती है उस नाते, यह मुद्दा मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित करता है।’’ 

 

टॅग्स :हैदराबादरेपगैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?