लाइव न्यूज़ :

लाल किले के 'रखरखाव' का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में मार्च

By भाषा | Updated: May 11, 2018 03:05 IST

10 मई 1857 को स्वतंत्रता का पहला संग्राम शुरू हुआ था। भारत डालमिया समूह ने पिछले महीने सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत समूह को धरोहर के रखरखाव का जिम्मा मिल गया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 मईः लाल किले के 'रखरखाव' का जिम्मा निजी कंपनी को देने के सरकार के फैसले के खिलाफ सिविल सोसाइटी संगठनों, हेरिटेज समूहों, शिक्षकों और छात्र संघों सहित अन्य ने गुरुवार को एक विरोध मार्च निकाला। स्वतंत्रता के पहले संग्राम को 161 साल होने के मौके पर राजघाट से लाल किले तक विरोध मार्च निकाला गया और 'नो कंपनी राज एगेन' के नारे लगाए। 

10 मई 1857 को स्वतंत्रता का पहला संग्राम शुरू हुआ था। भारत डालमिया समूह ने पिछले महीने सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत समूह को धरोहर के रखरखाव का जिम्मा मिल गया था। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लाल किले के रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनी को देने का कदम, इतिहास को अपने हिसाब से दोबारा से लिखने तथा मिटाने के आरएसएस के प्रयासों के अनुरूप है। 

सीपीआईएमएल के महासचिव दिनाकरण भट्टाचार्य ने कहा कि अपने 370 वर्ष के अस्तित्व में, लाल किला सिर्फ भारत के प्रतिरोध और स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं रह गया है बल्कि यह एक विश्व विरासत स्थल है तो इस प्रतीक को निजी कंपनी को क्यों सौपा गया। 

यह प्रदर्शन अनहद ने आइसा, सेंटर फॉर दलित लिटरेचर एंड आर्ट, दलित लेखक संघ, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, आईपीटीए, जन संस्कृति मोर्चा, प्रोगेसिव राइटर्स एसोसिएशन और अन्य के साथ मिलकर आयोजित किया था। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब