इंदिरा गांधी एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए

By भाषा | Published: July 27, 2021 05:27 PM2021-07-27T17:27:52+5:302021-07-27T17:27:52+5:30

Proposals invited for Indira Gandhi Unity Award | इंदिरा गांधी एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए

इंदिरा गांधी एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए

नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली ‘इंदिरा गांधी एकता पुरस्कार सलाहकार समिति’ ने 32वें इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

इस पुरस्कार की शुरुआत 1985 में की गई थी। यह पुरस्कार इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्तूबर को दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान देने के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसमें प्रशस्ति-पत्र के अलावा दस लाख रूपये की नगद राशि भी प्रदान की जाती है।

अब तक स्वामी रंगनाथनंदा, अरुणा आसफ अली, पी.एन. हक्सर, एम.एस. सुब्बालक्ष्मी, श्री राजीव गांधी (मरणोपरांत), सरदार बेअंत सिंह (मरणोपरांत) तथा नटवर ठक्कर (संयुक्त रूप से), डॉ॰ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, शंकर दयाल शर्मा (मरणोपरांत), प्रो॰ सतीश धवन और कई अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Proposals invited for Indira Gandhi Unity Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे