लाइव न्यूज़ :

विरासत संपत्तियों को जीआईएस सूचना प्रणाली से एकीकृत करने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून सभी धरोहर संपत्ति स्थलों को जीआईएस आधारित सूचना प्रणाली के साथ एकीकृत करना, होटलों और रेस्तरां के लिए विस्तारित समय, एक व्यापक सांस्कृतिक संसाधन प्रबंधन योजना तैयार करना और धरोहर प्रकोष्ठों की स्थापना दिल्ली मास्टर प्लान-2041 के मसौदे में उल्लिखित प्रस्तावों में शामिल हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार किया गया मसौदा अब आम लोगों से आपत्तियों तथा सुझावों के लिए सार्वजनिक है।

योजना के अनुसार, सभी धरोहर संपदाओं का स्थान जीआईएस-आधारित दिल्ली स्थानिक सूचना प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाएगा। धरोहर संपत्तियों की सूची उनकी स्थिति का आकलन करने और संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए हर पांच साल में अपडेट की जाएगी।

धरोहर क्षेत्र की योजना का उद्देश्य शहर में एक जीवंत सार्वजनिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा, अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों से जुड़े बुनियादी ढांचे की कमी के मुद्दों को महत्वपूर्ण रूप से उठाना है। इस योजना में यमुना बाढ़ के मैदानों के पर्यावरण के अनुकूल कायाकल्प के लिए रणनीति का प्रावधान है।

मसौदे में कहा गया है कि शाहजहांनाबाद, सेंट्रल विस्टा और इंडिया गेट लॉन, कनॉट प्लेस, हौज खास, महरौली, आदि जैसे सांस्कृतिक आकर्षण के केंद्र स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। इसमें कहा गया है कि सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर केंद्रित अन्य ऐसे केन्द्रों की पहचान की जाएगी।

इस योजना में दिल्ली में हरित गलियारा, धरोहर और सांस्कृतिक सर्किट या अस्थायी त्योहार सर्किट बनाने के लिए कई अवसरों की पहचान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा