लाइव न्यूज़ :

बैंक से लिया कर्ज न चुकाने के आरोप में कार्वी समूह का प्रोमोटर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:36 IST

Open in App

घोटाले से घिरे कार्वी समूह के प्रोमोटर्स में से एक को बैंक से लिया गया कर्ज न चुकाने के आरोपों पर बृहस्पतिवार को यहां गिरफ्तार किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जासूसी विभाग) अविनाश मोहंती ने कहा कि सी. पार्थसारथी को 2019 में इंडसइंड बैंक से लिए गए कर्ज को न चुकाने और निधि को किसी दूसरे बैंक को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एचडीएफसी बैंक ने भी उनके खिलाफ दो ऐसे ही मामले दर्ज कराए हैं। अधिकारी ने बताया कि बैंकों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पार्थसारथी के कार्वी समूह ने गैरकानूनी तरीके से अपने ग्राहकों के शेयर गिरवी रखे और कर्ज लिया। कर्ज राशि को दूसरी कंपनियों को दिया गया और कर्ज का भुगतान नहीं किया। एचडीएफसी बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कार्वी ने कुल मिलाकर 350 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जबकि इंडसइंड बैंक से 237 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। नवंबर 2020 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को डिफॉल्टर घोषित किया और उसकी सदस्यता भी रद्द कर दी। इससे पहले नेशनल स्टॉफ एक्सचेंज ने भी ऐसी ही कार्रवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब