लाइव न्यूज़ :

मेरठ के कैली गांव में होने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान पंचायत स्थगित

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:05 IST

Open in App

मेरठ, 14 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की 15 फरवरी को सरधना के कैली ग्राम में प्रस्तावित 'किसान पंचायत' स्थगित कर दी गई है।

पार्टी के स्थानीय प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कहा कि पंचायत की नई तारीख और स्थान की घोषणा पार्टी अलाकमान द्वारा शीघ्र घोषित किए जाने की संभावना है।

कांग्रेस जिला कमेटी और महानगर कमेटी के पदाधिकारी कई दिन से इस पंचायत की तैयारी में जुटे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी इस किसान पंचायत की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि 15 फरवरी को प्रियंका के दो कार्यक्रम बिजनौर और मेरठ में होने थे। उन्हें सड़क मार्ग से ही आना था, इसलिए एक दिन में दो किसान पंचायत हो पाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने मेरठ के सरधना के कैली गांव की किसान पंचायत को स्थगित कर दिया, जबकि बिजनौर में उसी दिन दोपहर एक बजे किसान पंचायत होगी।

पार्टी के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि एक-दो दिन में मेरठ में होने वाली किसान पंचायत की नई तिथि मिलेगी और उसके अनुसार ही कार्यक्रम की तैयारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो