लाइव न्यूज़ :

अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है: प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:18 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 27 जनवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते।

प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है।

बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानूनों पर भी चर्चा की और कहा ‘‘यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है।’’

सिंघल के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।’’

सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने अमेठी के लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की फसलों को आवारा जानवरों द्वारा नष्ट किये जाने का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत होना चाहिये और पार्टी कार्यकर्ताओं को गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और असहाय लोगों तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्टी के विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम