लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी से धक्कामुक्की: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी का पुतला, PM मोदी-बीजेपी के खिलाफ लगाए नारे

By भाषा | Updated: December 29, 2019 16:16 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर जाते वक्त उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस ने उनका गला दबाकर उन्हें गिराया। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लखनऊ में अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा धक्कामुक्की किये जाने का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तख्तियां ले रखी थीं जिन पर ‘उत्तर प्रदेश पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लिखे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों में कुछ महिलाएं भी थीं। प्रदर्शनकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका के समर्थन में भी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान आरिफ मसूद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में एक बात साफ तौर पर समझ में आ गई कि वहां जितने विपक्षी दल हैं, वे बर्बरता के खिलाफ संघर्ष नहीं कर पा रहे हैं। केवल हमारी नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ही संघर्ष कर रहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश एवं देश में सीएए के खिलाफ आंदोलन करेगी। मसूद ने कहा, ‘‘मैं प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई हाथापाई की निंदा करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गये एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर जाते वक्त उन्हें रोकने की कोशिश कर रही पुलिस ने उनका गला दबाकर उन्हें गिराया। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीमध्य प्रदेशकांग्रेसयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए