लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी ने किया जीत का दावा, BJP समर्थकों का रोड शो में हंगामा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2019 18:53 IST

बिजनौर में मंगलवार दोपहर प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के लिए एकत्र कांग्रेस समर्थकों की भीड़ के बीच पहुंचे कुछ बीजेपी समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' का नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना और बिजनौर में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होने हैं।प्रियंका गांधी ने कहा- बीजेपी देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बना रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 9 अप्रैल को रैली की। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, ''कांग्रेस अपनी जीत को लेकर निश्चित हैं। जनता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ काफी आक्रोश है और जनता कांग्रेस के साथ है। मैं सहारनपुर, कैरान और बिजनौर की जनता से अपील करना चाहती हूं कि वो भारी मात्रा में हमारे प्रत्याशी को वोट दे, ताकी हम भारी अंतर से जीत सके।''

प्रियंका गांधी ने यहां नरेन्द्र मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सहारनपुर, कैराना और बिजनौर में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होने हैं। मतदान की गिनती 23 मई को होंगे। 

प्रियंका गांधी के रोड शो में बीजेपी समर्थकों ने की बाधा डालने की कोशिश

बिजनौर में मंगलवार दोपहर प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के लिए एकत्र कांग्रेस समर्थकों की भीड़ के बीच पहुंचे कुछ बीजेपी समर्थकों ने 'मोदी-मोदी' का नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां के डाकखाना इलाके पर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के लिए इंतजार कर रही थी। तभी एक दुकान के चबूतरे के पास सात-आठ बीजेपी समर्थक हाथों में झंडा लेकर वहां पहुंचे और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू किए। नारे सुनते ही चारों तरफ खडे़ हुये कांग्रेसी नाराज हो गये और वे जवाब में जोर-जोर से ‘मोदी चोर’ के नारे लगाने लगे । मामला तूल पकडता देख सुरक्षा बलों ने बीजेपी समर्थकों को दुकान के अंदर कर दिया और कांग्रेस समर्थकों को समझा बुझा कर शांत किया।

बीजेपी देशभक्ति का बना रही है चुनावी मुद्दा: प्रियंका गांधी 

यूपी के फतेहपुर में प्रियंका गांधी ने शनिवार को रैली करते हुए बीजेपी पर  निशाना साधते हुए कहा था कि वह देशभक्ति को चुनावी मुद्दा बना रही है। जबकि गरीबों-किसानों से जुड़े असल मुद्दों की अनदेखी कर रही है। 

प्रियंका गांधी ने कहा, जब बड़ी घोषणाएं होती हैं तो उन्हें देशभक्ति से जोड़ दिया जाता है। नोटबंदी के दौरान लोगों से बैंक एटीएम की कतार में खड़े होने को कहा गया और बताया गया कि यह देशभक्ति है क्योंकि इससे काला धन वापस आएगा। ''क्या काला धन वापस आया ... एक भी पैसा वापस नहीं आया लेकिन जनता को परेशान किया गया।''

टॅग्स :प्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससहारनपुरबिजनौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत