लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप- ''श्रमिक ट्रेनों में 80 लोगों की मौत, 40% ट्रेनें देरी से चलीं, कई भटक गईं रास्ता''

By गुणातीत ओझा | Updated: June 1, 2020 05:54 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘कमजोर लोग रेल यात्रा नहीं करें’ संबधी रेलवे मंत्रालय के बयान को स्तब्ध करने वाला करार दिया और कहा कि यह वक्त प्रवासियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘कमजोर लोग रेल यात्रा नहीं करें’ संबधी रेलवे मंत्रालय के बयान को स्तब्ध करने वाला करार दिया और कहा कि यह वक्त प्रवासियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का है। कांग्रेस महासचिव ने एक समाचार को भी रेखांकित किया जिसमें दावा किया गया था कि आरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार ट्रेन यात्रा के दौरान 80 मजदूरों की मौत हो गई है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘कमजोर लोग रेल यात्रा नहीं करें’ संबधी रेलवे मंत्रालय के बयान को स्तब्ध करने वाला करार दिया और कहा कि यह वक्त प्रवासियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का है। कांग्रेस महासचिव ने लोकमत की एक खबर को रेखांकित किया जिसमें दावा किया गया था कि आरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार ट्रेन यात्रा के दौरान 80 मजदूरों की मौत हो गई है। वाड्रा ने ट्वीट किया,‘‘श्रमिक ट्रेनों में 80 लोगों की मौत हो गई है। चालीस प्रतिशत ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

कई ट्रेनें रास्ता भटक गई हैं। कई स्थानों पर यात्रियों के साथ अमानवीय व्यवहार की तस्वीरें सामने आई हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘इन सब के बीच रेल मंत्रालय की यह टिप्पणी कि जो लोग कमजोर हैं उन्हें रेल यात्रा नहीं करनी चाहिए,स्तब्ध करने वाली हैं। मजदूरों की पहले ही दिन से अनदेखी की गई, जबकि इस वक्त उनके साथ सबसे ज्यादा संवेदनशीलता के साथ पेश आना चाहिए था।’’ गौरतलब है कि भीषण गर्मी, भूख और पानी की कमी प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को और बढ़ा रहे हैं। 25 मई से नौ यात्री श्रमिक विशेष ट्रेनों में मृत पाए गए हैं और इनमें एक महिला भी शामिल है। बिहार में एक रेलवे प्लेटफार्म पर अपनी मां को उठाने की कोशिश कर रहे बच्चे की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी।

केंद्र सरकार पर बरसी कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा ,‘‘ लॉकडाउन में इतनी ढील देने वाला भारत एकमात्र देश है, जबकि संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’’ जयराम रमेश ने ट्वीट किया,‘‘ सही कहा गया है। काम करने के तीन तरीके होते हैं: सही तरीका, गलत तरीका और भारतीय तरीका।’’ कांग्रेस के प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘सरकार की लोगों के साथ सामाजिक दूरी इतनी बढ़ गई कि उसे यह नहीं पता कि जमीन पर क्या हो रहा है और लोगों, खासकर गरीबों की समस्याओं को कैसे हल किया जाएगा। " प्रधानमंत्री के देशवासियों के नाम पत्र पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि कम से कम अब तो हमें बताइए कि साथी भारतीयों की आपकी परिभाषा क्या है। क्या यह परिभाषा 24 मार्च से पहले सटीक बैठती थी। कम से कम अब उस तरीके को बदलें, जिससे आप इस देश के भविष्य को संभाल रहे हैं।"

टॅग्स :प्रियंका गांधीश्रमिक स्पेशल ट्रेनभारतीय रेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील