लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर पूछा- सवालों से इतना घबराए क्यों हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 27, 2022 17:22 IST

महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी व केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वो सवालों से इतना घबराए क्यों हैं?

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी, ये सांसद जनता द्वारा चुनकर भेजे गए हैं।उन्होंने ट्वीट किया कि महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सवाल जनता के सवाल हैं।संसद का मानसून सत्र जारी रहने के साथ ही कांग्रेस समेत विपक्षी दल महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों का जोरदार विरोध कर रहे हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार से विभिन्न मुद्दों पर सवाल किया। प्रियंका की ओर से हमला तब बोला गया जब दिल्ली पुलिस ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ आंदोलन कर रहे कई कांग्रेस सांसदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री जी, ये सांसद जनता द्वारा चुनकर भेजे गए हैं। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सवाल जनता के सवाल हैं। सवाल पूछने पर महिला सांसदों के कपड़े फाड़ना, उन्हें घसीटना हद दर्जे की क्रूरता है। लोकतंत्र में आपको मुद्दों पर सवाल तो सुनने पड़ेंगे। सवालों से इतना घबराए क्यों हैं?" गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी

संसद का मानसून सत्र जारी रहने के साथ ही कांग्रेस समेत विपक्षी दल महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों का जोरदार विरोध कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं और अन्य मुद्दों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को राहुल गांधी सहित लगभग 50 सांसदों को संसद से विजय चौक तक एक विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया था।

राहुल गांधी की नजरबंदी के बाद आंदोलन तेज होने के साथ ही मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर से दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय की ओर किसी भी तरह का मार्च निकालने से रोकने के लिए पुलिस ने कई बैरिकेड्स लगा रखे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए उन बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया और बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर