लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का स्वामी विवेकानंद, भगवान बुद्ध और सुभाषचंद्र बोस से है ये कास्मिक कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2019 19:21 IST

प्रियंका गांधी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में बीए किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी को उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोक सभा 2019 के लिए पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है।प्रियंका नेहरू-गांधी परिवार की 11वीं प्रमुख सदस्य हैं जो सक्रिय राजनीति में शामिल हुई हैं।प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा पीतल कारोबारी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव (पूर्वी यूपी) नियुक्त किया। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही उनके परिवार, प्यार, पढ़ाई और मायके और ससुराल से जुड़ी खबरों की बाढ़ सी आ गयी। 

अब इसे महज संयोग समझा जाए या विधि का विधान का प्रियंका का भारत के तीन महापुरुषों से किस्मत कनेक्शन है। किसी को लग सकता है कि यह कनेक्शन बस संयोग है तो कुछ लोग इसके पीछे भी कोई संकेत देख सकते हैं।

आइए जानते हैं कि वो महापुरुष हैं और उनसे प्रियंका का क्या कनेक्शन हैं। प्रियंका का पहला किस्मत कनेक्शन उनके जन्म के साथ ही स्वामी विवेकानंद से जुड़ गया था। प्रियंका का जन्म 12 जनवरी 1972 को राजीव गांधी और सोनिया गांधी की बेटी के रूप में हुआ।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को नरेंद्र नाथ के रूप में हुआ। नरेंद्र नाथ रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बनने के बाद विवेकानंद बने थे। भारत सरकार 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। 

प्रियंका का दूसरा कनेक्शन भगवान बुद्ध से है। प्रियंका ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में बीए किया।

प्रियंका ने पोस्टग्रैजुएशन के लिए बौद्ध अध्ययन को विषय चुना और डीयू से ही उसमें परास्नातक किया। जाहिर है कि प्रियंका को बुद्ध और उनकी शिक्षाओं का अच्छा ज्ञान होगा।

प्रियंका का देश के एक अन्य महापुरुष से छोटा सा कास्मिक कनेक्शन है और वो महापुरुष हैं सुभाषचंद्र बोस। 23 जनवरी को सुभाष बाबू की जयंती है और आज ही के दिन प्रियंका को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया।

नेहरू-गांधी परिवार ने देश को तीन प्रधानमंत्री दिए हैं। इस परिवार ने कांग्रेस को कुल छह अध्यक्ष दिये हैं जिनके हाथ में 38 साल से ज्यादा पार्टी की बागडोर रही। जाहिर है प्रियंका की भी भारतीय राजनीति में बड़ी भूमिका रहेगी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीस्वामी विवेकानंदकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए