लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक बदलाव के लिए बीएफसी की दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:53 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश फैशन काउंसिल (बीएफसी) ने उन्हें सकारात्मक बदलाव के लिए अपना दूत नियुक्त किया है।

अभिनेत्री ने एक ट्वीट में बताया कि वह बीएफसी से जुड़ेंगी और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने में फैशन को सकारात्मक प्लेटफॉर्म के रूप में बढ़ावा देने में संगठन के प्रयासों को अपना सहयोग देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सकारात्मक बदलाव के लिए ब्रिटिश फैशन काउंसिल के साथ उसके दूत के रूप में जुड़कर खुश हूं। फैशन हमेशा ही लोकप्रिय संस्कृति की नब्ज रहा है और संस्कृतियों को जोड़ने तथा लोगों को एक साथ लाने की क्षमता के साथ एक शक्तिशाली ताकत हो सकता है।’’

बीएफसी दूत के रूप में चोपड़ा फैशन उद्योग के भीतर सर्वश्रेष्ठ चलनों का प्रचार करके और इस संबंध में जागरूकता फैलाकर समूह का सहयोग करेंगी।

बीएफसी की कार्यकारी अधिकारी कैरोलिन रश ने कहा कि बोर्ड में चोपड़ा के शामिल होने से वे खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर