लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने पूछा 2007 में लॉन्च होने से पहले ही शिवसेना (यूबीटी) नेता ने एप्पल का इस्तेमाल कैसे किया?

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2023 16:33 IST

अपने एक बयान में प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि वह दो दशकों से एप्पल ब्रांड का उपयोग कर रही हैं। उनके इस उल्लिखित समय अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चतुर्वेदी को मंगलवार को एप्पल अलर्ट मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया के लिए ट्रोल किया गयाअपने बयान में प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि वह दो दशकों से एप्पल ब्रांड का उपयोग कर रही हैंउनके इस उल्लिखित समय अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया

नई दिल्ली: शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को मंगलवार को एप्पल अलर्ट मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया के लिए ट्रोल किया गया। अपने बयान में प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि वह 20 साल से एप्पल ब्रांड का उपयोग कर रही हैं। उनके इस उल्लिखित समय अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया।

यूजर्स को आश्चर्य हुआ कि वह पिछले 20 वर्षों से एप्पल उपयोगकर्ता कैसे हो गईं, जबकि फ़ोन पहली बार केवल 2007 में लॉन्च किए गए थे, जिसके आने वाले 2027 में बीस साल होंगे। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने उनके बयान पर कटाक्ष करते हुए हँसी के इमोजी साझा किए। 

दरअसल, मंगलवार को पीटीआई से बातचीत के दौरान उद्धव गुट की नेता ने कहा, "मैं पिछले 20 सालों से एप्पल की उपयोगकर्ता हूं, लेकिन मुझे कभी भी राज्य प्रायोजित हमले के बारे में चेतावनी देने वाला कोई संदेश नहीं मिला। आप समझ सकते हैं कि केंद्र सरकार कितनी घबरा गई है कि वह विपक्षी नेताओं पर निगरानी रख रही है।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर दावा किया गया कि उसे अपने आईफोन पर आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त हुई है, जिसमें बताया गया है कि "राज्य-प्रायोजित हमलावर" डिवाइस को निशाना बना सकते हैं।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीशिव सेनाआइफोनएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब