लाइव न्यूज़ :

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 21, 2018 14:38 IST

प्रिया प्रकाश और मलयालम फिल्म औरू अडार लव के निर्माताओं के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरीः सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने बुधवार को मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को राहत दे दी। दरअसल, एससी ने प्रिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ सभी मामलों पर रोक लगा दी है और कहा कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दरअसल, प्रिया प्रकाश और मलयालम फिल्म औरू अडार लव के निर्माताओं के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रिया प्रकाश ने फिल्म के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस संबंध में प्रिया के वकील हैरिस बीरन ने एससी को बताया था कि अभिनेत्री ने अपने और अपनी फिल्म के निर्देशक के खिलाफ आंध्र प्रदेश में दर्ज प्राथमिकी व महाराष्ट्र में दर्ज चार शिकायतों को खारिज करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

उन्होंने कहा था कि यह गीत केरल में चार दशकों से गाया जा रहा है और केरल में इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक प्राथमिकी और महाराष्ट्र में चार शिकायतें दर्ज करा दी गईं।

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश की मलयालम फिल्म ओरू ओडार लव 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी और वह मलयालम फिल्म अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्म आ रही है ओरू अडार लव। इसी फिल्म का गाना 'मानिका मलयारा पूवी' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने में प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाले सीन ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। रातों-रात पूरे देश में प्रिया प्रकाश के चर्चे होने लगे।

प्रिया अभी केवल 18 साल की हैं और त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी. कॉम फर्स्ट इयर की छात्रा हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में भी वह एक स्टूडेंट का किरदार ही निभा रही हैं। 

टॅग्स :प्रिया प्रकाश वारियरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष