लाइव न्यूज़ :

निजी कंपनी के कर्मचारी को दिन दहाड़े गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:43 IST

Open in App

जयपुर के वैशाली नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी को दिनदहाड़े गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।सहायक पुलिस आयुक्त रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि मृतक की पहचान आर के चावला के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चावला राजमार्ग परियोजना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलने के लिए गुरुग्राम से आया था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय से बाहर आते हुए बदमाशों ने उस पर गोलीबारी कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि दो बदमाशों ने गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew Toll Tax Rule: टोल का नियम बदला, FASTag नहीं होने पर UPI से कर सकेंगे पेमेंट, दोगुनी पेनल्टी से मिली राहत

भारतJammu-Srinagar national highway: मुगल रोड, एसएसजी, सिंथन मार्ग बंद, कुलगाम पुलिस ने फंसे हुए ड्राइवरों और यात्रियों के लिए काजीगुंड में लंगर का आयोजन किया

भारतDelhi: UER-II-द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत, जानिए इस हाईवे से जुड़ी 5 बड़ी बातें

भारतदिल्ली में बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए गठित होगी विशेषज्ञ समिति

कारोबारइंजीनियरों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के तरीके तलाशने चाहिए: गडकरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?