लाइव न्यूज़ :

सोमवार को 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलने वाली 100 वीं ‘किसान रेल’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन गोभी, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मिर्च और प्याज जैसी सब्जियां तथा अंगूर, संतरा, अनार, केले तथा सीताफल जैसे फल लेकर जाएगी।

उसने कहा कि खराब हो जाने वाली वस्तुओं को मार्ग में पड़ने वाले सभी ठहरावों पर उतारने और चढ़ाने की अनुमति होगी और खेप की मात्रा की कोई सीमा नहीं होगी।

पीएमओ के अनुसार केंद्र ने फलों और सब्जियों की ढुलाई पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी है।

गौरतलब है कि पहली किसान रेल सात अगस्त को देवलाली से दानापुर के बीच चलाई गयी थी जिसे बाद में मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया।

पीएमओ ने कहा कि किसानों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसके फेरे साप्ताहिक सेवा से बढ़ाकर एक सप्ताह में तीन बार कर दिये गये।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘कृषि उत्पादों को पूरे देश में तेजी से पहुंचाने के लिए किसान रेल क्रांतिकारी साबित हुई है। यह खराब हो सकने वाले उत्पाद के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करती है।’’

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के एक वर्ग द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के बीच मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो