लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान सीमा पर सेना के अटल समर्पण की सराहना की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:02 IST

Open in App

केवडिया (गुजरात), छह मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पिछले साल उत्तरी सीमा पर “चुनौती भरे हालात” और कोरोना वायरस की स्थिति का सामना करने के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित ‘‘अटल समर्पण’’ की सराहना की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के केवडिया में सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को ‘‘भविष्य के बल के रूप’’ में विकसित होने को भी कहा।

सम्मेलन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई थी।

बयान के मुताबिक, ‘‘ मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली के स्वदेशीकरण पर बल देते हुए कहा ना केवल हथियारों को लेकर पर बल्कि सिद्धांत, प्रक्रियाओं और रीति-रिवाजों में भी स्वदेशीकरण पर जोर दिया जाए।’’

इसके मुताबिक, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सम्मेलन के दौरान हुई चर्चा से भी अवगत कराया। मोदी ने सम्मेलन के एजेंडे और रूपरेखा पर सराहना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और गैर-कमीशन अधिकारियों को भी शामिल किये जाने की तारीफ की।

बयान के मुताबिक, “राष्ट्रीय रक्षा व्यवस्था के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पिछले साल, कोविड महामारी और उत्तरी सीमा पर स्थिति, के संदर्भ में दिखाए गए अटल समर्पण की प्रशंसा की।”

मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के सैन्य और असैन्य दोनों हिस्सों में मानवशक्ति नियोजन के पूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और एक समग्र दृष्टिकोण के साथ ही फैसले लेने की गति को बढ़ाने का आह्वान किया।

इससे पहले दिन में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केवडिया के लिये रवाना हुए थे। केवडिया प्रदेश की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम