लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के मंत्री बोले- 'अम्मा' के निधन के बाद पीएम मोदी हैं हमारे 'डैडी'!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 9, 2019 10:50 IST

Lok Sabha elections 2019: तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके के 'डैडी' 

ये कहना है तमिलनाडु सरकार के डेयरी विकास मंत्री केटीआर बालाजी का। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पार्टी बैठक को संबोधित करने के बाद बालाजी ने कहा कि अम्मा (एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता) के निधन के बाद नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने एआईएडीएमके को एक 'डैडी' की तरह सही रास्ता दिखाया।

मंत्री ने कहा, 'मोदी अब हमारे डैडी हैं। जबसे हमने अम्मा को खोया है, पीएम मोदी ने हमें डैडी की तरह रास्ता दिखाया और मदद की है। मोदी सिर्फ एआईएडीएमके के ही नहीं, पूरे देश के डैडी हैं। इसीलिए एआईएडीएमके ने आगामी चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया है।'

गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान जयललिता ने स्लोगन दिया था- 'तमिलनाडु की लेडी या गुजरात का मोदी?' ये बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर तंज था। उस वक्त चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जयललिता ने कहा था, 'तमिलनाडु सरकार मेरे नेतृत्व में गुजरात सरकार से बेहतर काम कर रही है। ये तमिलनाडु की लेडी, गुजरात के मोदी से अच्छा सुशासन दे रही है।'

एआईएडीएमके ने 2014 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 39 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि आगामी चुनाव में पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है। पार्टी ने बीजेपी को पांच सीट आवंटित की हैं। माना जा रहा है कि तमिलनाडु में डीएमडीके भी बीजेपी-एआईएडीएमके गठंबधन में शामिल हो सकती है।

संबित पात्रा ने भी मोदी को बताया था देश का डैडी

इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी डीबेट के दौरान पीएम मोदी को देश का डैडी बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्रनेता कन्हैया कुमार ने आपत्ति जाहिर की और कहा कि वो आपके डैडी होंगे देश के नहीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतमिलनाडुएआईडीएमकेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की