लाइव न्यूज़ :

Khel Mahakumbh 2022: पीएम मोदी ने युवाओं दिया मंत्र, कहा- सफलता के लिए कभी कोई शॉर्टकट मत खोजिएगा

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2022 20:12 IST

Khel Mahakumbh 2022: युवाओं को सक्सेस मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी आप सब युवाओं के लिए भी सलाह है- सफलता के लिए कभी कोई शॉर्टकट मत खोजिएगा!

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किया खेल महाकुंभ 2022 का उद्घाटनपीएम मोदी ने युवाओं का बढ़ाया हौंसला, कहा- भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे याद है, 12 साल पहले 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी, तो वो मेरे लिए एक सपने के बीज बोने जैसा था। उस बीज को मैं आज इतने विशाल वटवृक्ष का आकार लेते देख रहा हूँ।  

भारतीय युवा खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं। गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है। टोक्यो ओलंपिक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पहली बार 7 मेडल जीते हैं। यही रिकॉर्ड भारत के बेटे-बेटियों ने टोक्यो पैरालंपिक में भी बनाया। भारत ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में 19 मेडल्स जीते। लेकिन, ये तो अभी केवल शुरुआत है। न हिंदुस्तान रुकने वाला है, न थकने वाला है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज स्टार्टअप इंडिया से लेकर स्टैंडअप इंडिया तक! मेक इन इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ तक! नए भारत के हर अभियान की ज़िम्मेदारी भारत के युवाओं ने खुद आगे बढ़कर उठाई है। हमारे युवाओं ने भारत के सामर्थ्य को साबित करके दिखाया है।

युवाओं को सक्सेस मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी आप सब युवाओं के लिए भी सलाह है- सफलता के लिए कभी कोई शॉर्टकट मत खोजिएगा! सफलता का केवल एक ही मंत्र है- ‘लॉन्ग टर्म प्लानिंग, और कंटीन्यूयस कमिटमेंट । न एक जीत कभी हमारा आखिरी पड़ाव हो सकती है, न एक हार।

पीएम मोदी ने कहा, हमने देश की प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें हर जरूरी सहयोग देना शुरू किया। प्रतिभा होने के बावजूद हमारे युवा ट्रेनिंग के अभाव में पीछे रह जाते थे। आज बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 2018 में हमने मणिपुर में देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की। स्पोर्ट्स में उच्च शिक्षा के लिए यूपी में भी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है