लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने पूरे किए आठ साल, जानिए केंद्र के बड़े फैसलों के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2022 10:52 IST

साल 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2019 में पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।2019 में पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

नई दिल्ली: देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 मई का विशेष महत्व है क्योंकि 2014 में शानदार चुनावी जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2019 में पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और इस बार भी 26 मई की तारीख का एक खास महत्व था। इस मौके पर जानते हैं कि मोदी सरकार के इन आठ सालों में ऐसे कौन से बड़े मामले रहे, जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।

जीएसटी: जीएसटी कानून पास कराना मोदी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। हालांकि, इन आठ सालों में केंद्र सरकार द्वारा यह लिए गए सबसे बड़े फैसलों में से एक रहा। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को 'एक देश-एक कानून' को ध्यान में रखते हुए अस्तित्व में लाया गया है। 

नोटबंदी: पीएम मोदी ने आठ नवंबर 2016 को एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी 500 और 1000 रुपए के नोटों के विमुद्रीकरण का ऐलान किया था। 

कृषि कानून: पिछले साल तीन विवादास्पद कृषि कानून चर्चा में रहे। इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के लंबे विरोध के बाद इन्हें निरस्त किया गया।  

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करना: दूसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को धरा 370 और अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था। 

सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र के आंतकवादी लांच पैड पर भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकियों का सफाया किया था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक कर आंतकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। 

तीन तलाक: तीन तलाक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सबसे महत्वपूर्ण फैसले में एक था। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक दिलाने के लिए ये कानून लाया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारजीएसटीसर्जिकल स्ट्राइकनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की