लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने मुरादनगर हादसे में लोगों की मौत पर दु:ख जताया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में एक श्मशान घाट में शेल्टर की छत ढह जाने से 23 लोगों की मौत हो जाने पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

श्मशान घाट पर हाल ही में बने ढांचे में छत के गिरने की इस घटना के समय कई लोग थे। उस समय वहां जयराम नामक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतकों में सभी पुरुष थे और ज्यादातर लोग जयराम के रिश्तेदार या पड़ोसी थे।

मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दु:ख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

घटना के बाद बचाव कर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए घंटों तक मलबा हटाते रहे कि कहीं और कोई उसमें फंसा न हो।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को मुरादनगर के उखलारसी गांव भेजा गया है जहां यह हादसा हुआ।

गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि घटना में घायल हुए 15 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मेरठ के मंडलायुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को घटना पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम