लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने कोलकाता आग हादसे में लोगों के मारे जाने पर पर शोक जताया, अनुग्रह राशि को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 09:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार शाम आग लगने से नौ लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए अनुग्रह राशि जारी किए जाने को मंजूरी दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कोलकाता में आग की घटना से हुए जान एवं माल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर अनुग्रह-राशि की भी मंजूरी दी है।

पीएमओ ने ट्वीट किया,“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में आग लगने की दुखद घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह-राशि की मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि कोलकाता शहर के स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम