लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमिपूजन का मुहूर्त बताने वाले 75 वर्षीय पुजारी को मिली जान से मारने की धमकी, घर पर पुलिस फोर्स तैनात

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 4, 2020 05:49 IST

अयोध्या में पांच अगस्त को राम जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम होना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। राम मंदिर भूमि पूजन से दो दिन पहले से ही अयोध्या धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में बेलागवी के तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।पुजारी विजयेंद्र ने कहा है कि धमकी देने वाले ज्यादतर लोगों ने उनसे कहा है कि आखिर आपने मुहूर्त की तारीख क्यों बताई?

बेलगावी/नई दिल्ली: अयोध्या में पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए शूभ मुहूर्त बताने वाले 75 वर्षीय पुजारी एन. आर. विजयेंद्र को जान से मारने की धमकी मिली है। पुजारी विजयेंद्र को ये जान से मारने की धमकी कर्नाटक के बेलगावी में मिली है। पुजारी विजयेंद्र को धमकी भरे फोन कॉल देश के कई हिस्सों से आ रहे हैं। 

पुलिस ने इस मामले में बेलागवी के तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। बार-बार धमकी भरे फोन कॉल आने की वजह से बेलगावी के शास्त्री नगर में पुजारी के आवास पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 

पिछले 4 दिन में 60 से ज्यादा धमकी भरे फोन कॉल आये

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या विहार विधालय के कुलपति रहे पुजारी विजयेंद्र कहते हैं कि उन्हें पिछले चार दिनों में 60 से अधिक धमकी भरे फोन कॉल आये हैं। पुलिस ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से कॉल किए गए थे। शिकायत के आधार पर उनके आवास पर सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है।

पुजारी विजयेंद्र ने राम मंदिर भूमिपूजन के लिए चार तारीख निकाली थी

पुजारी विजयेंद्र पिछले कई सालों से रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं और इस साल फरवरी में आयोजकों ने मुहूर्त निकालने के लिए उनसे संपर्क किया था। जिसके बाद विजयेंद्र ने मुहूर्त के लिए चार तारीख 29 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 5 अगस्त निकाली थी। ये सभी तारीख हिंदुओं के पवित्र महीने सावन में पड़ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी की वजह से विजयेंद्र भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

पुजारी विजयेंद्र ने कहा है कि धमकी देने वाले ज्यादतर लोगों ने उनसे कहा है कि आखिर आपने मुहूर्त की तारीख क्यों बताई और आप राम मंदिर से क्यों जुड़े हैं या क्यों जुड़ रहे हैं। 

फोन करने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"