लाइव न्यूज़ :

प्रेस एसोसिएशन ने पीआईबी कार्ड के अविलंब नवीनीकरण की मांग की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 9 दिसंबर प्रेस एसोसिएशन की नवनिर्वाचित समिति ने बुधवार को प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के साथ बैठक की और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के पहचान पत्रों (पीआईबी कार्ड) के नवीनीकरण की प्रक्रिया ‘‘अविलंब’’शुरु करने मांग की।

प्रेस एसोसिएशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान प्रधान महानिदेशक जयदीप भटनागर ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नवीनीकरण की प्रकिया संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर रहा है और जैसे ही यह पूरा हो जाएगा, पीआईबी कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

बयान के मुताबिक भटनागर ने आश्वस्त किया कि प्रस्तावित नए दिशा-निर्देशों को प्रत्याय समिति और ‘‘अन्य हितधारकों’’ के साथ सलाह-मश्विरे के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

पत्रकारों के संगठन ने कहा, ‘‘प्रधान महासचिव ने आश्वस्त किया है कि पीआई कार्ड का नवीनीकरण जल्द से जल्द किया जाएगा और वर्तमान कार्ड की वैधता को 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।’’

उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि ‘‘यदि नवीनीकरण की प्रक्रिया में और विलंब होता है’’ और यदि जरूरत पड़ी तो पीआईबी कार्ड की वैधता को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में प्रेस एसोसिएशन ने केंद्रीय प्रेस प्रत्यायन समिति (सीपीएसी) का जल्द से जल्द पुनर्गठन किए जाने की मांग दोहराई। सीपीएसी का कार्यकाल काफी पहले खत्म हो चुका है।

एसोसिएशन ने कहा कि समिति के पुनर्गठन में हो रही देरी के चलते पत्रकार व मीडिया पेशेवर ‘‘प्रभावित’’ हो रहे हैं क्योंकि इनमें से बहुत ऐसे हैं जो नया प्रत्यायन मिलने या अपने वर्तमान कार्ड के नवीनीकरण से वंचित हैं।

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘प्रधान महासचिव ने आश्वस्त किया है कि पीआईबी केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और अन्य को कार्ड की वैधता बढ़ाए जाने के बारे में सूचित करेगा।’’

एसोसिएशन के मुताबिक भटनागर ने यह आश्वासन भी दिया कि पत्रकार सीजीएचएस सुविधा के लिए डिमांड ड्राफ्ट राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी) में जमा करवा सकते हैं ताकि उसका नवीनीकरण हो सके।

प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े कुछ अन्य अहम मुद्दे भी उठाए गए और इनमें सबसे पहला मुद्दा यह था कि सभी पत्रकारों को अविलंब पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया आरंभ की जाए।

एसोसिएशन ने कहा, ‘‘सदस्यों ने महानिदेशक को बताया कि पीआई कार्ड के नवीनीकरण में हो रही देरी के चलते पत्रकारों में उत्सुकता और भ्रम की स्थिति है।’’

सदस्यों ने बताया कि कार्ड की वैधता को बढ़ाया जाना सिर्फ सीमित उद्देश्य के लिए एक ‘‘अस्थायी समाधान’’ हो सकता है।

पत्रकारों के संगठन ने कहा, ‘‘प्रेस एसोसिएशन मांग करता है कि पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया अविलंब आरंभ की जाए। इससे पत्रकारों को आवश्यक दस्तावेज मसलन संपादक की चिट्ठी, खबरों की कतरनें इत्यादि इकट्ठा करने में सहूलियत होगी और पीआईबी को भी यह प्रक्रिया समय पर पूरा करने में आसानी होगी।’’

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक (प्रेस सुविधाएं और प्रशासन) कंचन प्रसाद भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया