लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 30 मार्च को होगी बाइपास सर्जरी, एम्स किए गए हैं रेफर

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:42 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था। अब उन्हें एम्स रेफर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी होगी, डॉक्टरों ने दी है सलाहराष्ट्रपति कोविंद को शनिवार को RR अस्पताल से एम्स रेफर किया गया थाशुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद राष्ट्रपति को स्वास्थ्य जांच के लिए RR अस्पताल लाया गया था

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एम्स में मंगलवार को बाइपास सर्जरी की जाएगी। ये जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई है। साथ ही राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया है कि उनकी स्थिति स्थिर है।

आधिकारिक बयान में राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया, 'राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दोपहर (27 मार्च) में एम्स रेफर किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइपास सर्जरी की सलाह दी है। इसे 30 मार्च (मंगलवार) को किया जा सकता है। राष्ट्रपति का स्वास्थ्य ठीक है और वे विशेषज्ञों की देखरेख में हैं।'

इससे पहले सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स रेफर किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था ।

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।’’

राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।’’

इससे पहले, अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था, ‘‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतआरएसएस विजयादशमी रैलीः अमेरिका को व्यापार करना है?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-स्वदेशी और स्वावलंबन का कोई विकल्प नहीं, बढ़-चढ़कर अपनाएं युवा पीढ़ी

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम