लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी हुई

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाईपास सर्जरी हुई । राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई ।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही और उनकी हालत स्थिर है ।

बयान के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह (30 मार्च 2021) नयी दिल्ली स्थित एम्स में बाईपास सर्जरी हुई । सर्जरी सफल रही । उनकी हालत स्थिर है और वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है । ’’

राष्ट्रपति (75 वर्ष) को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था । इससे पहले सीने में तकलीफ के बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिये सेना के अस्पताल (आर एंड आर) लाया गया था ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया ‘‘ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की सर्जरी के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु व प्रसन्नचित्त रखें।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति की सफल सर्जरी पर प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नयी दिल्ली स्थित एम्स में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की सफल बाईपास सर्जरी के बारे में जानकर प्रसन्न हूं । ’’

उन्होंने कहा ‘‘ ईश्वर आपको हर दिन नयी ऊर्जा प्रदान करे । अपके जल्द स्वस्थ्य होने के लिये मेरी शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी