लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन : उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बधाई दी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

एक अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में परौंख गांव में कोविंद का जन्म हुआ था।

उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

नायडू ने ट्वीट किया, “भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। मेरी कामना है कि उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और राष्ट्र की सेवा कई और वर्षों तक करने का आशीर्वाद मिले।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान देना अनुकरणीय है।

मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है। समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर