लाइव न्यूज़ :

महिला संगठन का अनुरोध, प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ लगे आरोप का संज्ञान लें राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:55 IST

संगठन ने कहा कि राष्ट्रपति को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के पदानुक्रम में दूसरे वरिष्ठ न्यायाधीश को शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए समूचे प्रकरण का संज्ञान लेने और निष्पक्ष तथा निर्धारित समय के भीतर जांच के निर्देश देने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन ने बार काउन्सिल ऑफ इंडिया की भी आलोचना की आयोग ने कहा शिकायतकर्ता को सुने बिना या बिना जांच के शीर्ष बार निकाय ने घोषित कर दिया कि आरोप ‘‘फर्जी और मनगढंत’’ है। 

 प्रगतिशील महिला संगठन ने सोमवार को कहा कि देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को खुद ही संज्ञान लेना चाहिए । दिल्ली के प्रगतिशील महिला संगठन ने शीर्ष अदालत परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन ने कहा कि राष्ट्रपति को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के पदानुक्रम में दूसरे वरिष्ठ न्यायाधीश को शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए समूचे प्रकरण का संज्ञान लेने और निष्पक्ष तथा निर्धारित समय के भीतर जांच के निर्देश देने चाहिए।

एक बयान में संगठन ने कहा, ‘‘एक देश के नाते हमें शिकायतकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों के जीवन की सुरक्षा और आजादी की रक्षा के लिए खड़ा होना चाहिए।’’ संगठन ने बार काउन्सिल ऑफ इंडिया की भी आलोचना करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को सुने बिना या बिना जांच के शीर्ष बार निकाय ने घोषित कर दिया कि आरोप ‘‘फर्जी और मनगढंत’’ है। 

 

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर