लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने दी लोगों को ईद की बधाई, किया कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे कोविड-19 को हराने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों का अनुपालन करें। साथ ही देश और समाज की भलाई के लिए काम करें।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ ईद-उल-फितर का पावन त्योहार रमजान के संपन्न होने पर भाईचारे और सदभावना के अवसर के रूप में मनाया जाता है।’’

कोविंद ने कहा कि ईद-उल-फितर खुद को मानवता की सेवा की ओर मोड़ने और जरूरतमंद की जिंदगी को बेहतर बनाने के अवसर के तौर पर भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी संकल्प लें कि कोविड-19 की इस महामारी में सभी नियमों और दिशानिर्देशों का अनुपालन करेंगे और समाज और देश की भलाई के लिए काम करेंगे।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ईद्-उल-फितर के मौके पर मैं सभी देशवासियों, खासतौर पर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं।’’

वहीं, दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शैक्षक कर्मियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर दिन आने वाले हैं।’’

अख्तर ने बधाई पत्र में लोगों को मौजूदा स्थिति में सकारात्मक रहने के लिए प्रोस्ताहित किया।

उन्होंने लिखा,‘‘हम ईद पर मिलकर प्रार्थना करें कि हममें कभी खत्म नहीं होने वाली उम्मीद, सकारात्मकता और भरोसा बना रहे ताकि हम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूत होकर खड़े रह सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम