राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल विमान में भरी उड़ान; बोली- 'मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 14:48 IST2025-10-29T14:46:33+5:302025-10-29T14:48:25+5:30
President Droupadi Murmu:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल लड़ाकू विमान में 30 मिनट की उड़ान, उनकी विमानन उपलब्धियों को आगे बढ़ाती है, जिसमें 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्राध्यक्ष बनना भी शामिल है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल विमान में भरी उड़ान; बोली- 'मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव'
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा और इस पहली उड़ान ने देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति उनमें गर्व की एक नयी भावना जागृत की है। राष्ट्रपति मुर्मू दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।
अंबाला वायुसेना स्टेशन पहला एयरबेस है, जहां फ्रांस की दसॉ एविएशन से खरीदे गए राफेल विमान पहुंचे थे। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट तक विमान में सवारी की और करीब 200 किलोमीटर दूरी तय की। विमान 17वीं स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
President Murmu rocking the Air Force gear 😍
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) October 29, 2025
President Droupadi Murmu takes a sortie in a Rafale fighter jet from the Ambala Air Force Station
She becomes the latest head of state to fly aboard India’s frontline combat aircraft
The Rafales inducted into the IAF in 2020 were… pic.twitter.com/yXyr6SiP1t
राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फुट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने बाद में आगंतुक पुस्तिका (विजिटर बुक) में लिखा, “ अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचकर वायुसेना के राफेल विमान में अपनी पहली उड़ान को लेकर मैं बहुत प्रसन्न हूं।
Breaking Barriers In The Skies!
— MyGovIndia (@mygovindia) October 29, 2025
President Droupadi Murmu flew in a Rafale aircraft at Air Force Station, Ambala marking a new milestone as the first President to take sorties in 2 IAF fighter jets.#Rafale#NewIndia#IAFpic.twitter.com/rQCdjpQ46h
राफेल में उड़ान भरना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। इस शक्तिशाली विमान पर इस पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व की एक नयी भावना जगाई है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला वायुसेना स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूं।” राष्ट्रपति को राफेल विमान और भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।